गुल-ए-बुस्तान-ए-नबी ग़ौस-ए-आज़म
मह-ए-आसमान-ए-अली ग़ौस-ए-आज़म
जिसे चाहे कर दे अता सरबलंदी
मिली है तुझे ख़ुसरवी ग़ौस-ए-आज़म
वली हो गया वह इशारे से तेरे
सदा जिस ने की रहबरी ग़ौस-ए-आज़म
बढ़ा हाथ तेरी तरफ़ मुफ़लिसों का
नज़र तेरी जानिब उठी ग़ौस-ए-आज़म
वली बन गए दम में फ़ुस्साक़-ओ-रहज़न
नज़र तेरी जब पड़ गई ग़ौस-ए-आज़म
वली क़ुत्ब-ओ-अब्दाल-ओ-औताद-ओ-कामिल
करें तुझ से क्या हमसरी ग़ौस-ए-आज़म
तू वह गुल है बाग़-ए-हुसैन-ओ-हसन का
के बू तेरी सब में बसी ग़ौस-ए-आज़म
क़दम क्यों न लें औलिया चश्म-ओ-सर पर
कि हैं वाली हर वली ग़ौस-ए-आज़म
ख़ुदा तक न क्योंकर हो उस की रसाई
करे जिस की तू रहबरी ग़ौस-ए-आज़म
तू है शैख़-ए-कुल और सब तेरे चेले
तेरे ज़ेर-ए-पा हर वली ग़ौस-ए-आज़म
विलायत का है मुल्क ज़ेर-ए-हुकूमत
मिली तुझ को शाहनशाही ग़ौस-ए-आज़म
विलायत करामत को है नाज़ जिन पर
वह तुझ से हुए मलजी ग़ौस-ए-आज़म
मिले हैं तेरे जद्द-ए-अमजद से तुझ को
उलूम-ए-ख़फ़ी-ओ-जली ग़ौस-ए-आज़म
तुम्हें सब है मालूम तुम पर है रौशन
हुई है जो हालत मेरी ग़ौस-ए-आज़म
हज़ारों अलम सर पे और मैं अकेला
मेरी देख लो बेबसी ग़ौस-ए-आज़म
है बिगड़ी हुई आज कल मेरी क़िस्मत
तू चाहे तो संभले अभी ग़ौस-ए-आज़म
बदल दे तू अच्छी से अच्छे का सदक़ा
जो है मुझ में ख़सलत बुरी ग़ौस-ए-आज़म
इशारे से तेरी निगाह-ए-करम के
हज़ारों की बिगड़ी बनी ग़ौस-ए-आज़म
मेरी झोलियाँ भी मुरादों से भर दे
सखी है तू इब्न-ए-सखी ग़ौस-ए-आज़म
फिरे दर-ब-दर क्यों भिखारी भटकता
तेरे घर में है क्या कमी ग़ौस-ए-आज़म
तू ख़ून-ए-शहीदाँ के सदक़े में धो दे
हुई मुझ से जो कुछ बदी ग़ौस-ए-आज़म
लगा दे सहारा मदद कर ख़ुदारा
तलातुम में कश्ती फंसी ग़ौस-ए-आज़म
हो सरसब्ज़ शादाब बाग़-ए-तमन्ना
रहे शाख़-ए-दिल की हरी ग़ौस-ए-आज़म
तुफ़ैल-ए-पैग़म्बर यही मुद्दआ है
कि हो सर-निगूँ मुद्दई ग़ौस-ए-आज़म
अगर तेरी इमदाद आए मदद को
मुक़द्दर की निकले सजी ग़ौस-ए-आज़म
तेरे ज़िक्र में ऐश-ओ-इज़्ज़त से गुज़रे
जो बाक़ी है कुछ ज़िंदगी ग़ौस-ए-आज़म
ख़ुदा के लिए ऐसा बे-ख़ुद बना दे
कि मिट जाए सारी ख़ुदी ग़ौस-ए-आज़म
मेरे मौला आ जाओ दिल में कि निकले
जो है दिल में हसरत भरी ग़ौस-ए-आज़म
मैं समझूँ कि अब जान में जान आई
जो आएं दम-ए-जाँ गनी ग़ौस-ए-आज़म
हूँ ईमान के साथ दुनिया से रुख़्सत
यही अर्ज़ है आख़िरी ग़ौस-ए-आज़म
सुना ला तख़फ़ तेरा फ़रमान-ए-आली
ग़ुलामों की ढ़ाढस बंधी ग़ौस-ए-आज़म
करें जुब्बा सायी जहां ताज वाले
वह है आप का आस्तां गौस-ए-आज़म
मिटाए तेरे दर पे जो अपनी हस्ती
रहे उस का नाम-ओ-निशां गौस-ए-आज़म
मिले अब तो गुलज़ार-ए-बग़दाद मुझ को
मैं बुलबुल हूँ बे-आशियां गौस-ए-आज़म
मिले गी हमें तेरे दामन के नीचे
दो आलम में अमन-ओ-अमां गौस-ए-आज़म
दो आलम में है कौन हामी हमारा
यहाँ गौस-ए-आज़म वहां गौस-ए-आज़म
ज़रा सिदक़-ए-दिल से पुकारो तो उन को
अभी जलवा-गर हूँ यहां गौस-ए-आज़म
ना हो मुब्तला वह कभी रंज-ओ-ग़म में
करे जिस को तू शादमां गौस-ए-आज़म
अगर ज़िक्र में तेरे गुज़रे तो बेहतर
यह थोड़ी सी उम्र-ए-रवां गौस-ए-आज़म
मिले रंज-ओ-अफ़कार से मुझ को मोहलत
के हूँ आप का मदह-ख़्वान गौस-ए-आज़म
मरे दम में जब तक रहे दम रहूँ मैं
तेरे ज़िक्र से तर-ए-ज़बां गौस-ए-आज़म
दम-ए-सूर-ए-मरक़द से कहता उठूँगा
वहां ले चलो हैं जहां गौस-ए-आज़म
हमारे क़ुसूर-ओ-ख़ता बख्शवा कर
दिलाएं क़ुसूर-ए-जनां गौस-ए-आज़म
क्या मुर्ग़-ए-सूखी हुई हड्डियों को
यह रखते हैं ताब-ओ-तवां गौस-ए-आज़म
जमील अब हो साकित मक़ाम-ए-अदब है
कहां तेरा मुँह और कहां गौस-ए-आज़म